दुर्ग जिले में प्रभारी CMO निलंबित,  काम में रूचि नहीं लेने पर हुए सस्पेंड 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में  भिभौंरी नगर पंचायत के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीनिवास द्विवेदी को कार्य से निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई नगरीय प्रशासन संचालनालय द्वारा की गई है.बताया जा रहा है कि विभाग के कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण यह फैसला लिया गया है.

द्विवेदी पर कि वे विभागीय कार्यों के प्रति गंभीर नहीं थे और उन्होंने जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का पालन नही किया.नागरिकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि भिभौंरी नगर पंचायत में विकास कार्य ठप पड़े हैं और अधिकारी कोई रुचि नहीं ले रहे.इन शिकायतों के आधार पर नगरीय प्रशासन विभाग ने जांच कराई, जिसमें लापरवाही की पुष्टि होने पर निलंबन का आदेश जारी किया गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *