रायपुर AIIMS के डॉक्टर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद 

रायपुर में AIIMS के  डॉक्टर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय ए रवि कुमार जो कि मूल रूप से तेलंगाना का निवासी था.वह एम्स में एमडी फॉरेंसिक साइंस का स्टूडेंट था. डॉक्टर के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है. काम के तनाव के चलते डॉक्टर परेशांन था इसलिए उसने जान दे दी.

शनिवार को डॉक्टर के दोस्त ने उसे बार बार फ़ोन किया.लेकिन कोई जवाब नहीं आया.दोस्त को चिंता हुई जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना. पुलिस की टीम दरवाजा तोड़कर रूम के अन्दर पहुंची जहाँ डॉक्टर का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला.पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर के पास पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. जिसमें वर्क प्रेशर और सॉरी मम्मी पापा लिखा है.घटना के बाद तुरंत पुलिस ने परिजनों को सूचना दी.

बताया जा रहा है कि मृतक डॉक्टर कुछ दिनों पहले ही छुट्टी मनाकर वापस घर आया था.उसकी घरवालों से अंतिम बातचीत 2 मई को हुई थी.परिवार में डॉक्टर का एक भाई, एक बहन और माता-पिता हैं. परिवार मूल रूप से तेलंगाना के आदिलाबाद का रहने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *