रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष को लेकर बवाल, कल होगा पदभार ग्रहण 

रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष को लेकर इस समय विवाद चल रहा है.दरअसल, निगम बजट के पहले शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया था। इसके लिए लेटर भी जारी कर दिया गया था. लेकिन 16 अप्रैल को कांग्रेस की ओर से 10 नगर निगमों के नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष के नामों की नई लिस्ट जारी की गई थी। इसमें रायपुर से आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष और जयश्री नायक को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है. इससे पार्टी के भीतर भी नाराज़गी देखी गई थी और साहू समाज के लोगों ने भी कांग्रेस भवन जाकर विरोध किया था.

दरअसल, मंगलवार को निगम में सामान्य सभा का विशेष सत्र बुलाया गया. जिसमें आकाश तिवारी नहीं पहुंचे। बल्कि संदीप साहू ही विपक्षी दल के नेता के रूप में सदन में अपनी बात रखते नजर आए. वहीं, संदीप साहू ने कहा कि, गुरुवार को विधिवत पदभार ग्रहण करूंगा, लेकिन अभी नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा इस बात को लेके विवाद चल रहा है  और काफी उलझा हुआ है.

दरअसल चुनाव के वक़्त जब कांग्रेस ने आकाश तिवारी को टिकट नहीं दिया, तो उन्होंने बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत गए। तब पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था. लेकिन अब पार्टी उन्हें वापस लेकर नेता प्रतिपक्ष बना रही है. वहीं संदीप साहू भी अपना दावा ठोक रहे हैं ऐसे में कांग्रेस के अंदर कई सवाल और कन्ट्रोवर्सी खड़ी हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *