CG BOARD 2025 RESULT DATE: छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की कापियों की जांच एक महीने से जारी है. इसके तहत पहला चरण पूरा हो चुका है. जबकि दूसरा चरण चल रहा है. पहले चरण में अधिकांश कॉपियों का मूल्याकंन हो गया है. अब जो बची है उनका मूल्याकंन दूसरे चरण में हो जाएगा.
दूसरे चरण में बची हुई कॉपियों के मूल्यांकन के बाद छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा दोनों बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. बोर्ड की ओर से यह संभावना जताई जा रही है कि इस महीने यानी अप्रैल में कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा हो जाएगा. इसके बाद मई के पहले पखवाड़े के अंदर यानी 10 मई तक रिजल्ट घोषित किए जा सकते हैं.
दूसरे चरण की कॉपियों (CG Board Result 2025 Date) की जांच का काम लगभग 17 अप्रैल तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है. इसके बाद भी जिन विषयों की कॉपियां जांच के लिए बचेगी, उनका काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा. इसी के साथ ही छात्रों के रिजल्ट तैयार किए जाएंगे. इस काम में लगभग 20 दिन का समय लग सकता है. इसी अनुमान के साथ ही बोर्ड के द्वारा 10 मई तक 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों के आने की बात कही है.
