छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की न्याय यात्रा कैंसिल , 21 अप्रैल को CM हाउस घेरेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता 

दुर्ग में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या मामले में DNA रिपोर्ट आने के बाद कांग्रेस ने 18 अप्रैल से प्रस्तावित ‘न्यायपथ यात्रा’ रद्द कर दी है. हालांकि, 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास घेरने का कार्यक्रम पहले की तरह होगा. बता दे कि कांग्रेस की ये पदयात्रा 18 अप्रैल से शुरू होने वाली थी. इसका ऐलान 11 अप्रैल को रायपुर में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया था. इस दौरान कांग्रेस के जांच दल के सदस्य भी मौजूद थे.

परिवार वालों से बातचीत के बाद कांग्रेस इस पूरे मामले की CBI जांच की मांग कर रही थी. लेकिन अब जब DNA रिपोर्ट सामने आ गई है और आरोपी की पुष्टि हो गई है, तो पार्टी ने भी पदयात्रा स्थगित करने का फैसला लिया है. हालांकि पीसीसी की तरफ से जारी लेटर में अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *