AMARNATH YATRA 2025: हर शिवभक्त की इच्छा होती है की वह अपने जीवनकाल में एक बार अमरनाथ की यात्रा पर जरूर जाए. यहां बाबा बर्फानी के दर्शन मात्र से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं.कहते हैं की अमरनाथ की यात्रा बहुत कठिन होती है.लेकिन इसके बावजूद भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आती है। हर साल भारी संख्या में भक्तगण अमरनाथ की यात्रा पर जाते हैं. अगर आप भी अमरनाथ की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे है तोह आइये जानते है पंजीकरण के प्रोसेस के बारे में ..
अमरनाथ यात्रा की रजिस्ट्रेशन करने के लिए अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. यहां से श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के लिए एक तस्वीर, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी जरूरी चीजों की जरूरत होगी. वहीं यात्रियों को अपने साथ अपना एक हेल्थ सर्टिफिकेट भी साथ रखना होगा. बता दें कि गर्भवती महिलाएं, 70 साल से ज्यादा उम्र के लोग और 13 साल से कम उम्र के बच्चे अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते हैं.
- सबसे पहले अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in पर जाएं.
- इसके बाद होम पेज Online Services पर क्लिक करें.
- अब Yatra Permit Registration का ऑप्शन सेलेक्ट करें.
- फिर सभी नियम और निर्देश पढ़ें और I Agree पर क्लिक करके Register चुनें.
- इसके बाद अपना नाम, यात्रा की तारीख, मोबाइल नंबर, आधार नंबर जैसी जरूरी जानकारी भरें.
- इसके साथ में पासपोर्ट साइज फोटो और हेल्थ सर्टिफिकेट (CHC) भी अपलोड करें.
- मोबाइल नंबर पर ओटीपी (OTP) आएगा उसे डालकर वेरिफाई करें.
- करीब दो घंटे के अंदर आपको एक पेमेंट लिंक मिलेगा। लगभग 220 रुपये की फीस भरें.
- पेमेंट पूरा होने के बाद आप पोर्टल से अपनी यात्रा परमिट डाउनलोड करें.
