RAIPUR CRIME NEWS: रास्ता रोककर युवक पर चाकू से हमला,  पुलिस ने आर्म्स एक्ट में लिया एक्शन 

RAIPUR CRIME NEWS: रायपुर में एक के बाद एक करके अपराध के मामले सामने आ रहे है. यहाँ रास्ता रोककर एक युवक पर चाकू से हमला हुआ है.आरोपी ने गाली गलौज के बाद वारदात को अंजाम दिया है. इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट में एक्शन लिया है. पुलिस ने युवक के पास से चाकू बरामद किया है. यह पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है.

8 अप्रैल को वीरेन्द्र विश्वकर्मा ने उरला थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि रात करीब 10 बजे स्कूटी से अपने घर जा रहा था. उसके साथ उसका दोस्त कृष्णा भारती था. रावांभाठा खेल मैदान के पास विनय कोलने ने रास्ता को रोक दिया. वह गाली गलौज करने लगा. फिर अपने पास रखे चाकू से वीरेंद्र पर हमला कर दिया. जिससे वीरेंद्र घायल हो गया.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *