सरगुजा के सीतापुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है.जहां मोबाइल की लत से परेशान एक नाबालिग छात्र ने अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान विक्रम सिंह (कक्षा 9वीं), निवासी कसाईडीह, पिता संग्राम सिंह के रूप में हुई है.जानकारी के मुताबिक विक्रम को फ़ोन देखने की लत थी.जिसके कारण परेशान होकर माता पिता ने विक्रम को डांट लगाई जिसके बाद विक्रम गुस्से में घर से निकल गया और उसने महेशपुर के जंगल में जाकर एक पेड़ की टहनी में रस्सी से फांसी लगा ली.
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस दर्दनाक घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है.
