CG WEATHER UPDATE: रायपुर का तापमान 4 डिग्री गिरा , आज छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश की सम्भावना 

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में आज कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.वहीँ दिन का तापमान 36 डिग्री और रात का तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है.छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है. बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. कहीं-कहीं अंधड़ भी चल सकती है. प्रदेश में रायपुर, रायगढ़, बालोद सहित कई हिस्सों में गुरुवार शाम को तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ीं, जिससे मौसम ठंडा हो गया है। वही रायपुर, बिलासपुर में दिन का तापमान 4 डिग्री तक गिरा है.

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं होगा.लेकिन 3 दिन बाद दिन का तापमान २ से 3 डिग्री बढ़ सकता है.मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोन सर्कुलेशन के कारण समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है. जिसके कारण बादल, बारिश की स्थिति बन रही है. इसलिए अप्रैल के पहले सप्ताह में गर्मी कम रहेगी. रविवार के बाद तापमान बढ़ने के साथ गर्मी बढ़ेगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *