AMORA SUICIDE CASE : नाबालिग लड़के ने फांसी लगाकर दे दी जान 

AMORA SUICIDE CASE: जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के गाँव अमोरा में एक नाबालिग लड़के ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान विशाल पटेल के रूप में हुई है, जो 12वीं कक्षा का छात्र था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया . आत्महत्या के कारण का खुलासा अभी नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है.

मृतक के पिता ने बताया कि विशाल बीती रात घर के बाहर बैठकर मोबाइल चला रहा था. दो बार बुलाने के बाद वह अंदर आया और अपने कमरे में सोने चला गया. सुबह जब वे तालाब से नहाकर लौटे तो देखा कि बेटा फांसी से लटका हुआ था. परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.पुलिस आत्महत्या के पीछे कारणों को जानने के लिए परिवार और दोस्तों से पूछताछ कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *