Raipur: पेयजल समस्या समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, इन नंबरों पर करें शिकायत

Raipur Drinking Water Problem: गर्मी के मौसम में पेयजल संकट के त्वरित समाधान और जिले में सुचारू जल आपूर्ति बनाए रखने के लिए जिला एवं उपखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। आमजन अपनी जल संबंधित समस्याओं की शिकायत विभागीय टोल-फ्री नंबर 1800-233-0008 तथा कार्यालय कंट्रोल रूम नंबर 07771-2582223 पर दर्ज करा सकते हैं। इन नंबरों पर हैंडपंप खराब होने या अन्य पेयजल समस्याओं की सूचना दी जा सकती है।

पेयजल आपूर्ति की निगरानी और समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

 

जिला स्तर पर नियंत्रण एवं अधिकारी

 

कंट्रोल रूम प्रभारी: आलोक जाधव (मानचित्रकार, सिविल)

 

 

विकासखंड स्तर पर ज़िम्मेदार अधिकारी

 

1. विकासखंड धरसीवा/तिल्दा

 

प्रभारी सहायक अभियंता: रूक्मिणी सिंह

 

उप-अभियंता (तिल्दा): अविनाश एक्का एवं ज्योति गुप्ता

 

उप-अभियंता (धरसीवा): मिलनदास घृतलहरे एवं ज्योति गुप्ता

 

2. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी भू-जल संवर्धन उपखंड, रायपुर

 

विकासखंड अभनपुर

आरंग के प्रभारी सहायक अभियंता: दीपक कोहली

 

विकासखंड अभनपुर

उप-अभियंता: सरिता महेश कुमार, भानुजा सिंह, उपासना सुखदेवे

 

विकासखंड आरंग

उप-अभियंता: रानू दिनकर, शुभ्रा बघेल

 

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी प्रकार की पेयजल समस्या की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम को दें, ताकि शीघ्र समाधान किया जा सके। गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *