सांड ने बुजुर्ग को पटक कर मार डाला , रिटायर्ड BSP कर्मी था मृतक 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सांड ने BSP के रिटायर्ड कर्मचारी को सड़क पर पटक-पटककर मार डाला. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग बाजार के निकले थे, तभी सांड ने दौड़ा-दौड़ाकर हमला किया. यह  मामला भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम सियाराम साहू (81) है, जो अपनी बेटी श्यामा साहू के साथ घर में रहते थे. वह बाजार की तरफ सामान लेने के लिए निकले थे. इसी दौरान सांड  अचानकआया और सियाराम को दौड़ा दिया . राहगीरों ने बुजुर्ग को उठाकर हाइटेक अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ इलाज के दौरान बुजुर्ग ने 4 दिन के इलाज के बाद दम तोड़ दिया.यह घटना 26 मार्च की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *