CG Balrampur News : मछली पकड़ने गए 2 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, 2 ने तैरकर बचाई अपनी जान

CG Balrampur News : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के तातापानी चौकी क्षेत्र में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. सोमवार को चार बच्चे मछली पकड़ने के लिए तालाब पहुंचे थे, इस दौरान सभी पानी में डूब गए. दो बच्चों ने तैर कर अपनी जान बचाई. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है.

बता दें, कि चार दोस्त मछली पकड़ने के लिए तालाब पहुंचे थे. इस दौरान चारों बच्चे पानी में डूब गए, हालांकि दो बच्चों किसी तरह तैर कर तालाब से बाहर आने में सफल रहे. जब तक परिजनों को घटना की जानकारी लगी उस वक्त तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी. तातापानी पुलिस ने मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *