Chhattisgarhi Rajbhasha Diwas: CM साय ने छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर प्रदेशवासियों को दी, कहा- छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान की पहचान

Chhattisgarhi Rajbhasha Diwas: रायपुर। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ी भाषा के संरक्षण, संवर्धन और अधिक से अधिक उपयोग के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा में हमारी माटी की सोंधी महक, पुरखों के संस्कार और छत्तीसगढ़ की आत्मीयता समाई हुई है। यह भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

लोकगीतों और परंपराओं में दिखती है छत्तीसगढ़ी की मिठास

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्वाभिमान का प्रतीक है। प्रदेश के लोकगीतों, लोककथाओं, तीज-त्योहारों और परंपराओं में छत्तीसगढ़ी भाषा की मिठास और आत्मीयता साफ दिखाई देती है।

उन्होंने कहा कि पीढ़ियों से छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी संस्कृति और जीवन मूल्यों को सहेजती आ रही है। यह हमें अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने का काम करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी भाषा की वास्तविक समृद्धि उसके व्यापक उपयोग और नई पीढ़ी से जुड़ाव में होती है। हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व करते हुए इसे दैनिक व्यवहार, साहित्य, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों में अधिक से अधिक स्थान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाषा के संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।

भाषा के संरक्षण का लें संकल्प

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से अपील की कि छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर सभी लोग अपनी मातृभाषा के सम्मान और संरक्षण का संकल्प लें।

उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही छत्तीसगढ़ी भाषा की मिठास और सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *