CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है.प्रदेश में 1 और २ अप्रैल को अंधड़ बारिश की सम्भावना है.मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ से तमिलनाडु तक ट्रफ (द्रोणिका) महाराष्ट्र और कर्नाटक तक सक्रिय है. इस सिस्टम के चलते प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि, तब तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रहेगा और दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.
पिछले २ दिनों से रायपुर शहर सबसे गर्म रहा.यहाँ तापमान 40 डिग्री रहा जो की सबसे गर्म था.वहीं, अंबिकापुर में रात का पारा 15.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
