CG Woman Congress: महिला कांग्रेस ने की 17 जिलों के लिए जिलाध्यक्षों की घोषणा, नियुक्ति सूची जारी; किसे मिली कहां की जिम्मेदारी?

congress

CG Woman Congress: छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में बड़ी पहल करते हुए पहली नियुक्ति सूची जारी कर दी गई है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मंजूरी के बाद प्रदेश के 17 जिलों में महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। नई सूची में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा समेत कई जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

रायपुर शहर और ग्रामीण को मिली नई नेतृत्व टीम

जारी सूची के अनुसार रायपुर शहर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष प्रगति बाजपेयी को बनाया गया है, जबकि रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी बरखा साहू को सौंपी गई है। वहीं बिलासपुर शहर की कमान प्रीति पटनवार और बिलासपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी सीमा पांडे को मिली है। दुर्ग शहर में प्रेमलता साहू और दुर्ग ग्रामीण में योगिता चंद्राकर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अन्य जिलों में भी संगठन को मिला नया नेतृत्व

महिला कांग्रेस की नियुक्ति सूची में सरगुजा से अनीमा केरकेट्टा, सूरजपुर शहर से लिली राजवाड़े और सूरजपुर ग्रामीण से बबीता गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी तरह खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से आरती महोबिया, गरियाबंद से मंजू ध्रुव, बलौदाबाजार-भाटापारा से ललिता यादव, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर शहर से रूमा चटर्जी, कबीरधाम से अन्नपूर्णा चंद्राकर, रायगढ़ से संगीता गुप्ता, रिसाली (भिलाई नगर) से शशि सिन्हा तथा मुंगेली से उर्मिला यादव को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महिला कांग्रेस की इस पहली नियुक्ति सूची को संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का उद्देश्य जिला स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाना है, ताकि आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाई जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *