CG Crop Damage: चक्रवात से प्रभावित किसानों को राहत, CM साय ने फसल सर्वे के दिए निर्देश

CG Crop Damage: अकवान चक्रवात से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि चक्रवात से जिन किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर प्रभावित किसान के साथ खड़ी है और किसी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

फसल नुकसान का कराया जाएगा सर्वे

मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का जल्द सर्वे कराया जाए। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों के तहत पात्रतानुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

किसानों को मिलेगा फसल बीमा का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है, उन्हें संबंधित फसल बीमा योजना के तहत पात्र बीमा दावा राशि दिलाने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

पात्र किसान को मिलेगी सहायता

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चक्रवात से प्रभावित कोई भी पात्र किसान सहायता से वंचित न रहे। फसल क्षति के आकलन के बाद नियमानुसार सभी आवश्यक राहत और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *