CG Job Fraud: रूस में फंसे छत्तीसगढ़ के 2 युवक, नौकरी का झांसा दिया, झूठे ड्रग्स केस में फंसाया; रुसी सेना में भर्ती कराने का दावा

CG Job Fraud: अच्छी नौकरी और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर रूस गए छत्तीसगढ़ के दो युवक अब वहां फंस गए हैं। परिजनों का आरोप है कि एजेंटों ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर दोनों युवकों को रूस बुलाया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उन्हें रूसी सेना में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। परिवारों ने युवकों को झूठे ड्रग्स मामले में फंसाने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है।

रूस में फंसे युवकों की पहचान रायपुर के गुढ़ियारी निवासी टिकेश्वर साहू (38) और बिलासपुर जिले के बिल्हा निवासी विनीत कुमार दुबे (21) के रूप में हुई है। दोनों युवकों ने फोन और वीडियो संदेश के जरिए अपने परिवारों को वहां की स्थिति के बारे में जानकारी दी है। इसके बाद परिजन उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रशासन और केंद्र सरकार से मदद की मांग कर रहे हैं।

टेलीग्राम पर मिला था नौकरी का प्रस्ताव

परिजनों के मुताबिक, दोनों युवकों को टेलीग्राम एप के जरिए रूस में नौकरी का प्रस्ताव मिला था। एजेंटों ने अच्छी कमाई का भरोसा दिलाने के साथ हवाई टिकट, वीजा और रहने की व्यवस्था करने की बात कही थी। इसी भरोसे के बाद दोनों रूस चले गए।

परिजनों का आरोप है कि रूस पहुंचने के बाद हालात बदल गए। युवकों पर रूसी सेना में शामिल होने का दबाव बनाया जाने लगा। विरोध करने पर उन्हें ड्रग्स के झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई।

विनीत ने वीडियो जारी कर मांगी मदद

बिलासपुर जिले के बिल्हा निवासी विनीत कुमार दुबे नौकरी की तलाश में 1 अक्टूबर को रूस गए थे। उनकी बहन आशी दुबे के मुताबिक, उन्हें टेलीग्राम के जरिए नौकरी का ऑफर मिला था। रूस में एक दुकान के स्टोरेज रूम में काम करने की बात बताई गई थी।

परिजनों के अनुसार, रूस पहुंचने के कुछ दिन बाद विनीत ने वापस भारत आने की इच्छा जताई थी। उन्होंने जरूरत पड़ने पर पैसे भेजने की बात भी कही थी, लेकिन इसके बाद उनसे संपर्क टूट गया।

CG Job Fraud: अच्छी नौकरी और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर रूस गए छत्तीसगढ़ के दो युवक अब वहां फंस गए हैं। परिजनों का आरोप है कि एजेंटों ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर दोनों युवकों को रूस बुलाया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उन्हें रूसी सेना में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। परिवारों ने युवकों को झूठे ड्रग्स मामले में फंसाने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है।

7 लाख रुपए मांगने का आरोप

विनीत की बहन का आरोप है कि बाद में एक व्यक्ति ने संपर्क कर बताया कि विनीत पर ड्रग्स का मामला दर्ज किया गया है और उन्हें सेना में जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। वकील की व्यवस्था के नाम पर अनजान नंबर से 7 लाख रुपए की मांग की गई।

परिवार ने रकम देने से इनकार कर दिया। इसके बाद 27 अक्टूबर को पिता को फोन कर विनीत की मौत की जानकारी दी गई। यह सुनकर उनके पिता की तबीयत बिगड़ गई। हालांकि बाद में विनीत ने खुद बहन से संपर्क कर इस खबर को गलत बताया।

वीडियो में भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार

विनीत ने वीडियो जारी कर भारत सरकार से मदद मांगी है। वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि कई भारतीयों को नौकरी के नाम पर रूस बुलाया जा रहा है। वहां पहुंचने के बाद उनके साथ जबरदस्ती की जाती है और विरोध करने पर धमकाया जाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को ड्रग्स मामलों में फंसाकर रूसी सेना में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने भारत सरकार से रूस में फंसे लोगों को सुरक्षित वापस लाने की अपील की है।

रायपुर के टिकेश्वर को इंटरव्यू के नाम पर बुलाया

रायपुर के गुढ़ियारी निवासी टिकेश्वर साहू सेल्स और मार्केटिंग क्षेत्र में 17 साल का अनुभव रखते हैं। करीब 10 साल पहले वह दुबई में भी नौकरी कर चुके हैं।

परिजनों के मुताबिक, उन्हें टेलीग्राम के जरिए रूस में नौकरी का प्रस्ताव मिला था। कंपनी ने दिल्ली से मॉस्को और फिर वोल्गोग्राद तक टिकट, वीजा और रहने की व्यवस्था करने की बात कही थी।

टिकेश्वर 7 सितंबर 2026 को रूस रवाना हुए थे। उन्होंने परिवार को बताया था कि पहले इंटरव्यू देकर नौकरी समझेंगे। काम पसंद नहीं आने पर 23 सितंबर की वापसी टिकट से भारत लौट आएंगे।

संपर्क टूटने के बाद मिली ड्रग्स केस की जानकारी

टिकेश्वर का अचानक परिवार से संपर्क टूट गया। इसके बाद 22 अक्टूबर को रूस के एक नंबर से कॉल आया। पत्नी मनोरमा साहू के अनुसार, टिकेश्वर ने बताया कि उन्हें ड्रग्स के मामले में फंसा दिया गया है और उन्हें 15 से 20 साल की सजा होने की बात कही जा रही है।

परिवार ने रूस में पढ़ने वाले छात्रों से संपर्क कर वकील की मदद ली। वकील के माध्यम से पता चला कि टिकेश्वर को वोल्गोग्राद में रखा गया है। परिजनों का आरोप है कि उन्हें नियमित दवाइयां भी नहीं दी जा रही हैं।

सरकार से सभी भारतीयों को वापस लाने की मांग

दोनों परिवारों ने स्थानीय प्रशासन, पुलिस, मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी है। भारतीय और रूसी दूतावास को भी जानकारी भेजी गई है।

परिजनों की मांग है कि भारत सरकार और विदेश मंत्रालय रूस में फंसे युवकों की जानकारी लेकर उनकी कानूनी मदद करें और उन्हें सुरक्षित भारत वापस लाने की पहल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *