महिलाओ ने नई खुलने वाली शराब के खिलाफ किया प्रदर्शन 

छत्तीसगढ़ में एक अप्रैल से 67 नई शराब दुकानें खुलने के विरोध में छत्तीसगढ़ी समाज की महिलाओं ने शराब की बोतलें फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया.छत्तीसगढ़ी महिला संघ की अध्यक्ष मालती परगनिहा ने कहा कि, नई शराब दुकान निरस्त करने की मांग के साथ ही प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू की जाए. आने वाले दिनों में गांव-गांव तक जाकर शराबबंदी के लिए महिलाओं को जागरूक किया जाएगा. शराबबंदी लागू नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा.महिला संघ की योगेश्वरी साहू ने कहा कि, सरकार एक तरफ तो महतारी वंदन के नाम पर महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए दे रही है. वहीं, दूसरी ओर शराब बेचकर हर माह 3000 उसी परिवार से वसूल भी कर लेती है. आज समाज में शराब का सबसे दंश महिलांए झेल रही है.

शराब के कारण अपराध को बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही महिलाएं घरेलू हिंसा, बलात्कार, लूट पाट, आर्थिक तंगी जैसे घनघोर अपराध से शिकार होती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *