CG News: खेत में मिला 15 दिन से लापता महिला का कंकाल, फैली सनसनी

CG News: खैरागढ़ जिले के ग्राम गातापार में 15 दिनों से लापता 70 वर्षीय महिला का कंकाल धान के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले में महिला की मौत की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस और वन विभाग का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

CG News: खैरागढ़ जिले के ग्राम गातापार में 15 दिनों से लापता 70 वर्षीय महिला का कंकाल धान के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले में महिला की मौत की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस और वन विभाग का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

परिजनों के अनुसार, अनुसुईया बाई करीब 15 दिन पहले घर से लापता हो गई थीं। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला तो पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसके बाद परिजन और ग्रामीण लगातार जंगल, खेतों और आसपास के इलाकों में उनकी तलाश करते रहे।

रविवार को गांव के पास स्थित धान के खेत में महिला के कंकाल जैसे अवशेष मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

तेंदुए के हमले की जताई जा रही आशंका

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय पहले इलाके में तेंदुआ देखा गया था। नवरात्रि के दौरान सड़क पर तेंदुआ दिखाई देने का दावा भी किया गया था। इसके अलावा आसपास के गांवों में हाल के दिनों में मवेशियों पर हमले की घटनाएं भी सामने आई हैं।

स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि घटनास्थल के आसपास जंगली जानवर के पंजों जैसे निशान दिखाई दिए हैं। हालांकि, वन विभाग ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

जांच में जुटे पुलिस और वन विभाग

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, वन विभाग और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और मिले अवशेषों को जांच के लिए भेजा गया है।

छुईखदान थाना प्रभारी केसरी साहू ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट और वन विभाग की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत किसी जंगली जानवर के हमले से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *