CG Job Fair: बिलासपुर के जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोनी में 18 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले के जरिए निजी कंपनियों में 190 पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं और स्नातक पास अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले में इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, सेल्स प्रमोटर, सेल्स ऑफिसर, फील्ड ऑफिसर सहित अन्य पदों के लिए भर्ती की जाएगी। मेले में चार निजी कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी।
ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन जरूरी
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के अनुसार, रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल http://erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र भी साथ लाना होगा।
अभ्यर्थियों को लाने होंगे जरूरी दस्तावेज
रोजगार मेले में शामिल होने वाले युवाओं को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अंकसूची और प्रमाण-पत्र की मूल प्रति के साथ छायाप्रति भी लानी होगी।
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोनी, बिलासपुर या ई-रोजगार पोर्टल और छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


