CG Murder: सफाईकर्मी की चाकू मारकर हत्या, 2 नाबालिग हिरासत में

CG Murder: छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में नगर निगम के सफाईकर्मी की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर सफाईकर्मी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या में अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

CG Murder: छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में नगर निगम के सफाईकर्मी की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर सफाईकर्मी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या में अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

घटना दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान अविनाश परिहार उर्फ नासो (26) के रूप में हुई है, जो नगर निगम में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था।

मृतक की पत्नी पद्मा निर्मलकर के अनुसार, अविनाश शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर पर नाश्ता करने आए थे। इसके बाद वह नगर निगम की ड्यूटी के लिए निकल गए। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

परिजनों को एक परिचित से जानकारी मिली कि अविनाश कुछ युवकों के साथ सिद्धार्थ नगर स्थित मैदान में बैठे हुए हैं। इसके बाद जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें हत्या की जानकारी मिली। घायल हालत में अविनाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भांजे ने दो नाबालिगों पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक के भांजे अरमान भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दोपहर करीब 2 बजे जब वह मामा के घर पहुंचा तो पता चला कि अविनाश हाजिरी लगाने गए हैं। इसके बाद वह बताए गए स्थान पर पहुंचा।

अरमान के मुताबिक, मौके पर पहुंचने पर उसने अविनाश की आवाज सुनी। वहां जाकर देखा तो अविनाश जमीन पर पड़े थे और दो नाबालिग युवक उन पर चाकू से हमला कर रहे थे। उसे देखकर दोनों युवक मौके से भाग गए।

परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

मृतक के परिजनों ने पुलिस जांच पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि वारदात जिस तरीके से की गई है, उससे किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने हत्या में शामिल सभी लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने दो संदिग्ध नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *