CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट, दिन में हल्की गर्मी तो रात में बढ़ी ठंड

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। दिन में हल्की गर्मी बनी हुई है, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों ने गर्म कपड़ों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

रायपुर में दिन और रात के तापमान में बढ़ा अंतर

शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। दिनभर आसमान साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी राजधानी में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

CG Weather Update

अंबिकापुर में सबसे ज्यादा ठंड

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पेंड्रारोड और दुर्ग में 14.4 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 15.5 डिग्री, जगदलपुर में 15.7 डिग्री और बिलासपुर में 16.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ी

ठंड बढ़ने के साथ ही रायपुर के बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री तेज हो गई है। दुकानों पर स्वेटर, जैकेट, शॉल और बच्चों के ऊनी कपड़ों की खरीदारी बढ़ रही है। शहर के आउटर इलाकों में रात और सुबह के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है, जिससे लोग गर्म कपड़े पहनकर घर से निकल रहे हैं।

रायपुर में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय – सुबह 6:14 बजे
  • सूर्यास्त – शाम 5:23 बजे
  • चंद्रोदय – सुबह 10:26 बजे
  • चंद्रास्त – रात 9:23 बजे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *