CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल बलौदाबाजार जिले के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासू वर्मा ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं बेमेतरा जिले की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि कृष महंत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। (छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026)
2.45 लाख से ज्यादा छात्र हुए शामिल
इस वर्ष 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 5.66 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 12वीं के 2,45,785 छात्र शामिल हैं।
12th के TOPPERS की लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें-
Top-10-Higher-School-Merit-List
इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट (10th 12th Result CG Board)
http://cgbse.nic.in
http://results.cg.nic.in
http://cg.results.nic.in
कैसे डाउनलोड करें 10वीं 12वीं रिजल्ट
- छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘CGBSE 10th Result 2026’ और ‘CGBSE 12t Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर छात्र अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपके परीक्षा परिणाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएंगे।
- छात्र इसका पीडीएफ बनाकर डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेना न भूलें।
SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट
अगर वेबसाइट स्लो हो या खुलने में समस्या आए, तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं:
- 12वीं के लिए:CG12 लिखकर 56263 पर भेजें
- 10वीं के लिए:CG10 लिखकर 56263 पर भेजें
- कुछ ही सेकंड में मोबाइल पर रिजल्ट मिल जाएगा।
परीक्षा का शेड्यूल (CGBSE Result 2026)
कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक चली। वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू हुई और 13 मार्च 2026 के आसपास समाप्त हुई।(10वीं 12वीं रिजल्ट छत्तीसगढ़)

