Bastar Fighter Recruitment: बस्तर फाइटर भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर युवाओं का चक्काजाम, पुलिस से धक्का-मुक्की, 3 दिन का अल्टीमेटम

Bastar Fighter Recruitment: जगदलपुर में बस्तर फाइटर भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने और स्थानीय युवाओं के लिए आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज हो गया है। बस्तरिया राज मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने आमागुड़ा में चक्काजाम किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस लगातार माइक के माध्यम से प्रदर्शनकारियों को चक्काजाम की अनुमति नहीं होने की जानकारी देती रही और सड़क खाली करने की अपील करती रही। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर डटे रहे।

79 पद बढ़ाने और आरक्षण बढ़ाने की मांग

बस्तर फाइटर भर्ती में जिले के लिए फिलहाल 79 पद निर्धारित किए गए हैं। प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है कि यह संख्या काफी कम है। उन्होंने भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने और स्थानीय युवाओं के लिए आरक्षण 40 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना है कि उन्हें अन्य जिलों की भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने का अवसर मिलना चाहिए, ताकि रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध हो सकें।

3 दिन का अल्टीमेटम

प्रदर्शनकारी गोवर्धन बघेल ने कहा कि कई बार ज्ञापन और रैली के माध्यम से शासन-प्रशासन तक अपनी मांग पहुंचाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

आदिवासी छात्र संगठन के प्रदेश सदस्य मोतीराम कश्यप ने बताया कि प्रशासन ने मांगों पर विचार के लिए तीन दिन का समय मांगा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय में सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा तथा विभिन्न स्थानों पर चक्काजाम किया जाएगा।

सरकार के दावों पर उठाए सवाल

प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने आरोप लगाया कि सरकार बस्तर के युवाओं को रोजगार देने की बात तो करती है, लेकिन भर्ती प्रक्रिया में उनकी मांगों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

युवाओं ने कहा कि या तो बस्तर फाइटर भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाई जाए या फिर उन्हें अन्य जिलों की भर्तियों में भी शामिल होने का अवसर दिया जाए।

प्रशासन ने कहा कि चक्काजाम की अनुमति नहीं थी। प्रदर्शनकारियों की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *