CG Sugarcane Bonus: गन्ना किसानों को बड़ी सौगात, 7250 किसानों के खातों में पहुंचा बोनस

Sugarcane

CG Sugarcane Bonus: सूरजपुर जिले के गन्ना उत्पादक किसानों को राज्य सरकार ने बड़ी सौगात दी है। माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, अंबिकापुर के ग्राम केरता में पेराई सीजन 2025-26 के तहत 7250 किसानों के बैंक खातों में 11 करोड़ 34 लाख 64 हजार 265 रुपए 78 पैसे की बोनस राशि अंतरित की गई है।

किसानों को राज्य शासन द्वारा निर्धारित 95.95 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस का भुगतान किया गया है। बोनस राशि मिलने से क्षेत्र के हजारों गन्ना उत्पादक किसानों को आर्थिक मजबूती मिली है।

किसानों की मांग पर किया गया बोनस भुगतान

कृषि मंत्री रामविचार नेताम की उपस्थिति में आयोजित कृषक चौपाल के दौरान गन्ना उत्पादक किसानों ने लंबित बोनस राशि का जल्द भुगतान करने की मांग रखी थी। किसानों की मांग को देखते हुए शासन ने बोनस राशि जारी करने की प्रक्रिया पूरी की।

1.18 लाख मीट्रिक टन से अधिक गन्ने की हुई खरीदी

माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना ग्राम केरता में पेराई सीजन 2025-26 के दौरान किसानों से कुल 1,18,253.53 मीट्रिक टन गन्ने की खरीदी की गई।

किसानों के योगदान और मेहनत को देखते हुए राज्य शासन द्वारा निर्धारित बोनस राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई है। इससे क्षेत्र में गन्ना उत्पादन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

कारखाना प्रबंधन ने गन्ना उत्पादक किसानों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि किसानों का परिश्रम और सहयोग ही कारखाने की प्रगति का आधार है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *