CG News: मोबाइल ऐप से बुकिंग के बाद टोकन के आधार पर मिलेगा रासायनिक उर्वरक, FSS प्रणाली लागू

CG News: उर्वरक वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए जिले में फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (FSS) प्रणाली लागू की गई है। इसके तहत अब किसानों को मोबाइल ऐप के माध्यम से पहले उर्वरक की बुकिंग करनी होगी। बुकिंग के बाद मिले क्यूआर कोड या टोकन के आधार पर किसान संबंधित उर्वरक विक्रय केंद्र से खाद प्राप्त कर सकेंगे।

कांकेर : CG News: उर्वरक वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए जिले में फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (FSS) प्रणाली लागू की गई है। इसके तहत अब किसानों को मोबाइल ऐप के माध्यम से पहले उर्वरक की बुकिंग करनी होगी। बुकिंग के बाद मिले क्यूआर कोड या टोकन के आधार पर किसान संबंधित उर्वरक विक्रय केंद्र से खाद प्राप्त कर सकेंगे।

नई व्यवस्था के तहत किसान अपनी फसल और बोए गए या प्रस्तावित रकबे के अनुसार निर्धारित मात्रा में उर्वरक ले सकेंगे। इससे खाद वितरण में पारदर्शिता आएगी और अनावश्यक भंडारण, कालाबाजारी तथा वितरण में होने वाली गड़बड़ियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

भीड़ और अव्यवस्था से मिलेगी राहत

FSS प्रणाली लागू होने से उर्वरक केंद्रों पर लगने वाली लंबी कतारों और भीड़ से किसानों को राहत मिलेगी। किसान घर बैठे मोबाइल ऐप के माध्यम से खाद की बुकिंग कर सकेंगे और टोकन मिलने के बाद आसानी से उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे।

इस व्यवस्था में किसान की पहचान, भूमि और फसल से जुड़ी जानकारी के आधार पर उर्वरक की आवश्यकता का सत्यापन किया जाएगा। उर्वरक बिक्री के समय पॉश मशीन के माध्यम से बिक्री की पूरी जानकारी दर्ज की जाएगी।

सहकारी समितियों और विक्रेताओं को दिए निर्देश

कृषि विभाग ने जिले की सभी सहकारी समितियों और निजी उर्वरक विक्रेताओं को एफएफएस प्रणाली के तहत उर्वरक बिक्री को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल फोन में एफएफएस ऐप डाउनलोड कर जरूरत के अनुसार उर्वरक की बुकिंग करें। इसके बाद क्यूआर कोड आधारित टोकन के माध्यम से नजदीकी सहकारी समिति या निजी विक्रय केंद्र से अपनी फसल के लिए आवश्यक खाद प्राप्त करें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *