Raipur Murder: रायपुर में पुरानी रंजिश के चलते युवक का मर्डर, सीने पर गोदा चाकू

Raipur Murder: रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। लाखेनगर चौक में हुए विवाद के दौरान आरोपी ने युवक के सीने पर धारदार लोहे के हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान ईदगाह भाठा निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद यूनुस के रूप में हुई है, जबकि आरोपी शेख नाजिर (41) भी उसी इलाके का रहने वाला है। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद और आपसी रंजिश चल रही थी।

11 नवंबर की रात लाखेनगर चौक पर दोनों का आमना-सामना हुआ। कहासुनी बढ़ने के बाद आरोपी ने यूनुस के सीने पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *