Raipur News: प्रमा फाउंडेशन ने मातृछाया बाल आश्रम में बच्चों के साथ मनाई दिवाली, राशन सामग्री,मिठाइयां और पटाखे किए भेंट

Raipur News: छोटी दिवाली के अवसर पर आज 7 नवंबर को प्रमा फाउंडेशन के सदस्यों ने सेवाभारती मातृछाया बाल आश्रम पहुंचकर अबोध और निश्छल बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान बच्चों को आवश्यक राशन सामग्री, मिठाइयां और पटाखे भेंट किए गए।

कार्यक्रम प्रभारी पियूष साहू ने बताया कि प्रमा फाउंडेशन की दीपावली सेवा पहल के तहत संस्था के सदस्यों ने आश्रम का दौरा किया। यहां बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें काफी खुशी और सुकून मिला। संस्था की ओर से आश्रम को जरूरत की राशन सामग्री, मिठाइयां और बच्चों के लिए पटाखे उपलब्ध कराए गए।

इस अवसर पर संस्था के सदस्य गुंजन, नयन, गुलशन, टी. दीपा, दुर्गेश, सौरभ, अविनाश, सूरज, धर्मेंद्र, मनोज, बी. रवि, हेमलता, भरत, लक्ष्मी और संदीप सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं सहयोगी के रूप में विवेक, दीपक, करुणा, सुप्रिया, रिंकी, रिया और आकाश भी शामिल हुए।

प्रमा फाउंडेशन रायपुर जिले के बिरगांव, धरसींवा और भनपुरी क्षेत्र में वर्ष में तीन बार रक्तदान शिविर का आयोजन करती है। इसके अलावा दीपावली जैसे पर्वों पर अनाथ आश्रम, दिव्यांग आश्रम और ट्रांसजेंडर हाउस में जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध कराकर सेवा कार्य करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *