BILASPUR LATEST NEWS: फंदे पर लटकती मिली 10 साल के बच्चे की लाश, हत्या या आत्महत्या? 

BILASPUR LATEST NEWS: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक हैरान का देने वाला सामने आया है.यहां गोविंद नगर सिरगिट्टी में गर्मी की छुट्टियों में बुआ के घर घूमने आए  10 साल के बच्चे का शव फंदे से लटकता मिला.दरअसल बेलगहना दालसागर निवासी मनमोहन सिंह पैकरा का बेटा विवेक चौथी कक्षा का छात्र था और अपनी बुआ तूल कुंवर पैकरा के घर आया हुआ था. घटना के वक्त बुआ घर पर नहीं थी और विवेक अकेला था, दोपहर करीब 1 बजे कर्मचारियों ने देखा कि विवेक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ है.जिससे हडकंप मच गया.

अब सवाल यह उठ रहे है कि ये हत्या का मामला है कि आत्महत्या क्योकि 10 साल का बच्चा आत्महत्या कैसे कर सकता है.या फिर किसी ने गहरी साजिश के तहत उसकी हत्या करके उसका शव फंन्दे से लटका दिया, या सब सवाल खड़े हो रहे है.मकान में जो सीसीटीवी कैमरा था वह भी बंद है. पुलिस ने मग कायम कर शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *