राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एयरफोर्स के विशेष विमान से रायपुर पहुंचीं. मुर्मू एयरपोर्ट से विधानसभा के लिए रवाना हो चुकी हैं. राष्ट्रपति विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगी. एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने नृत्य किया.साथ ही राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, श्री रमेश बैस, सुश्री सरोज पाण्डे, श्री गौरीशंकर अग्रवाल, श्री शिवरतन शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया।
राष्ट्रपति आज रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगी.विधानसभा के 25 साल पूरे होने के मौके पर रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. राष्ट्रपति मुर्मू विधानसभा परिसर में विधायकों-मंत्रियों को संबोधित भी करेंगी. राष्ट्रपति दोपहर 1 बजे तक रायपुर में रह सकती हैं.
