Shivraj Singh Chouhan Mother Death: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन हो गया है। वह 76 वर्ष की थीं। उनके निधन के बाद केंद्रीय मंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने काशी बाई के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई हैं।
जानकारी के अनुसार, काशी बाई का भोपाल एम्स में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर 3 बजे मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के ग्राम जैत में किया जाएगा।
मुख्यमंत्री साय ने जताई संवेदनाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक संदेश में कहा कि काशी बाई के निधन की खबर दुखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
https://x.com/vishnudsai/status/2116047094519902482?a=fpfdNSek-abqDn8JWzA&s=20


