CG DA Hike: दीवाली से पहले कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तौहफा, DA में 2 % की बढ़ोतरी

DA Hike 2026

CG DA Hike: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली से पहले प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों की महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला किया है। नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी। इसके बाद महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी।

इस निर्णय से प्रदेश के करीब 3 लाख 85 हजार शासकीय कर्मचारियों और 1 लाख 50 हजार पेंशनरों को लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़ने से कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत मिलेगी।

महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में वृद्धि से राज्य सरकार पर करीब 36 करोड़ रुपए प्रतिमाह और 432 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार आएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों को लेकर संवेदनशील है। दीपावली से पहले लिया गया यह निर्णय उन्हें आर्थिक राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी से कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा मिलेगा। साथ ही त्योहार के समय उनके परिवारों में खुशियां और उत्साह भी बढ़ेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *