Balod Gang Rape: 13 साल की बच्ची से गैंगरेप, कमरे में ले जाकर 3 युवकों ने किया गंदा काम; इस हालत में मिली मासूम

Rape

Balod Gang Rape: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 13 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 14 अक्टूबर की शाम पेन खरीदने के लिए घर से निकली छात्रा को गांव के दो युवकों ने बहला-फुसलाकर एक मकान में ले जाकर तीसरे युवक को भी बुला लिया। तीनों पर छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना रनचिरई थाना क्षेत्र की है।

पेन खरीदने घर से निकली थी छात्रा

शिकायत के अनुसार पीड़िता गांव के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा है। 14 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे वह पेन खरीदने की बात कहकर घर से निकली थी। रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात जानकारी मिली कि बच्ची बेहोशी की हालत में एक परिचित के घर मिली है। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अगले दिन घर लाया गया।

12 दिन बाद मां को बताई आपबीती

घटना के बाद छात्रा काफी डरी-सहमी और गुमसुम रहने लगी। परिजनों के लगातार पूछने पर 26 अक्टूबर को उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। छात्रा ने बताया कि तीन युवक उसे एक मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में ले गए, जहां उसके साथ जबरदस्ती की गई।

पीड़िता की मां ने 27 अक्टूबर को रनचिरई थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। 28 अक्टूबर को तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

मामले की जांच जारी

पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। आरोपियों की उम्र 17 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *