CG Politics: दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी के अंदर नाराजगी का मामला सामने आया है। साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर भाजपा के 15 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है।
नाराज पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा भाजपा धमधा मंडल अध्यक्ष लोकेन्द्र ब्रम्हाभट को भेजा है। इस्तीफा देने वालों में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धमधा मंडल अध्यक्ष डॉ. हर्ष साहू सहित कई पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हैं।
किसानों की समस्याओं को लेकर बढ़ी नाराजगी
बताया जा रहा है कि क्षेत्र के किसानों से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर पार्टी के पदाधिकारी लंबे समय से पहल की उम्मीद कर रहे थे। उनका आरोप है कि किसानों के मुद्दों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी बढ़ती गई।
इसी के चलते 15 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का फैसला लिया। इस्तीफा देने वालों में डॉ. हर्ष साहू, तेजराम साहू, कमलेश जंघेल, भरत गिरी गोस्वामी, दुवासू साहू, नेतूराम साहू, भानुप्रताप साहू, लीलाराम, चेतन देवांगन, अनिल कुमार सहित कई नाम शामिल हैं।
मंडल अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा
नाराज पदाधिकारियों ने अपना त्यागपत्र धमधा भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेन्द्र ब्रम्हाभट को भेजा है। एक साथ बड़ी संख्या में पदाधिकारियों के इस्तीफे के बाद स्थानीय भाजपा संगठन में हलचल बढ़ गई है।
फिलहाल इस मामले में भाजपा संगठन या साजा विधायक ईश्वर साहू की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखने वाली बात होगी कि पार्टी नेतृत्व इस नाराजगी को लेकर क्या कदम उठाता है।

