Raipur Breaking: रायपुर में खून से लथपथ मिला युवक का शव,मचा हड़कंप

Raipur Breaking: रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित लाभांडी की बीएसयूपी कॉलोनी में देर रात एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान लाभांडी निवासी पुणेश यादव के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

स्थानीय लोगों ने कॉलोनी में खून से सना शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआत में हत्या की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत छत से गिरने के कारण होने की बात सामने आई है। हालांकि अंतिम स्थिति पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

शरीर पर चोट के निशान

पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर के दाहिनी ओर चोट के निशान मिले हैं। चोट कैसे लगी और मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *