cg weather update:छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के जिलों में आज (20 मार्च ) और कल (21 मार्च ) गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कई हिस्सों में तेज आंधी चल सकती है और ओले गिर सकते हैं। वहीं बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में 22 मार्च को हल्की बारिश होने का अलर्ट है। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण छत्तीसगढ़ से लेकर मध्य ओडिशा तक टर्फ लाइन ( द्रोणिका) बनी हुई है। इसके अलावा वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से आंधी, बारिश की स्थिति बन रही है। बुधवार 19 मार्च को रायपुर का तापमान 38°C दर्ज किया गया.cg
