प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेंगे वे बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहभट्ठा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, यह कार्यक्रम शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर 55 एकड़ के क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा, जहां दो लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा जायेगी

इस दौरान वे राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिनकी लागत हजारों करोड़ रुपये आंकी गई है। कोयला, सौर ऊर्जा और कनेक्टिविटी से संबंधित योजनाओं के शुभारंभ से प्रदेश में औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के विकास को गति मिलेगी, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके अलावा वे अन्य  विषयों पर भी चर्चा करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे.प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा को छत्तीसगढ़ के विकास के लिए अहम माना जा रहा है, जिससे न केवल नागरिकों का जीवन स्तर सुधरेगा बल्कि राज्य को नई आर्थिक और सामाजिक दिशा भी मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *