CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, तापमान में आएगी गिरावट

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने के बाद 27 अक्टूबर से बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र मजबूत होकर चक्रवाती प्रणाली का रूप ले सकता है, जिसका असर प्रदेश के कई हिस्सों में दिखाई देगा। 28 और 29 अक्टूबर को कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

रात के तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इससे सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास बढ़ेगा। फिलहाल प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई है।

CG Weather Update

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में 24 अक्टूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 23 अक्टूबर को रायपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम था।

CG Weather Update

अंबिकापुर सबसे ठंडा, रायपुर सबसे गर्म

23 अक्टूबर को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर 13.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा जिला रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *