CG Hockey League: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में न्यायधानी नाइट्स की जीत, राजधानी रॉयल्स को 2-1 से हराया

CG Hockey League: रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में गुरुवार को छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के उद्घाटन मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार जीत दर्ज की। ओलंपियन सुरेंद्र सिंह की टीम न्यायधानी नाइट्स ने ओलंपियन ललित उपाध्याय की राजधानी रॉयल्स को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की।

CG Hockey League: रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में गुरुवार को छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के उद्घाटन मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार जीत दर्ज की। ओलंपियन सुरेंद्र सिंह की टीम न्यायधानी नाइट्स ने ओलंपियन ललित उपाध्याय की राजधानी रॉयल्स को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की।

न्यायधानी नाइट्स की ओर से चिराग और केतन कुशवाहा ने एक-एक गोल किया, जबकि राजधानी रॉयल्स के लिए रौशन ने एकमात्र गोल दागा।

न्यायधानी नाइट्स ने बनाई शुरुआती बढ़त

मुकाबले की शुरुआत से ही न्यायधानी नाइट्स ने आक्रामक खेल दिखाया। मैच के 12वें मिनट में चिराग ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में केतन कुशवाहा ने शानदार मैदानी गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया।

राजधानी रॉयल्स के कप्तान ललित उपाध्याय ने टीम को वापसी दिलाने की कोशिश की, लेकिन टीम को मिले मौकों को गोल में नहीं बदला जा सका। न्यायधानी नाइट्स के डिफेंस ने पूरे मुकाबले में मजबूत प्रदर्शन करते हुए विपक्षी खिलाड़ियों को गोल करने से रोके रखा।

अंतिम क्वार्टर में राजधानी रॉयल्स ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच टक्कर भी हुई, जिसके कारण कुछ समय के लिए खेल रोकना पड़ा। अंत में न्यायधानी नाइट्स ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

केतन कुशवाहा बने प्लेयर ऑफ द मैच

पूरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले केतन कुशवाहा को स्ट्राइकर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

आज दो मुकाबले

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज शुक्रवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच शाम 5:30 बजे मैनपाट टाइटंस और बैलाडीला बुल्स के बीच होगा। वहीं दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे चक्रधर चैंपियंस और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स के बीच खेला जाएगा।

महिला प्रदर्शनी मुकाबले में इंद्रावती टाइग्रेस की जीत

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के तहत खेले गए महिला प्रदर्शनी मुकाबले में इंद्रावती टाइग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महानदी फाल्कन्स को 4-1 से हराया। इंद्रावती टाइग्रेस की कप्तान आंचल साहू ने दो गोल किए, जबकि लीना कोरसे और ममतेश्वरी लहरे ने एक-एक गोल किया। महानदी फाल्कन्स की ओर से रिया खलखो ने एक गोल किया। इंद्रावती टाइग्रेस ने पूरे मुकाबले में गेंद पर बेहतर नियंत्रण बनाए रखा और आक्रामक खेल के दम पर एकतरफा जीत हासिल की।

CG Hockey League

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आयोजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग प्रदेश की पहली आधिकारिक राज्य स्तरीय हॉकी लीग है। इसका आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से किया जा रहा है। लीग का पहला संस्करण 21 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है।

CG Hockey League

इस टूर्नामेंट में छह टीमें खिताब के लिए मुकाबला कर रही हैं। इनमें राजधानी रॉयल्स, बैलाडीला बुल्स, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, चक्रधर चैंपियंस, न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटंस शामिल हैं।

प्रत्येक टीम में 22 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें 18 खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के और चार खिलाड़ी राज्य के बाहर के राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं। इस लीग का उद्देश्य प्रदेश में हॉकी प्रतिभाओं को बेहतर मंच देना और खेल के विकास को बढ़ावा देना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *