CG Dhan Kharidi 2026: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 273 चेक पोस्ट पर रहेगी कड़ी निगरानी

Dhan Kharidi

CG Dhan Kharidi 2026: छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीदी 15 नवंबर 2026 से शुरू होगी। राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दूसरे राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर प्रदेश में बेचने की कोशिशों पर रोक लगाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाएगी।

खाद्य विभाग की ओर से इस संबंध में सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों और मार्कफेड के प्रबंध संचालक को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। खाद्य सचिव रीना कंगाले ने अधिकारियों को धान खरीदी के दौरान सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

273 चेक पोस्ट पर रहेगी विशेष निगरानी

राज्यभर के 273 चेक पोस्ट पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इन चेक पोस्टों के माध्यम से दूसरे राज्यों से अवैध रूप से धान लाने की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। संदिग्ध वाहनों की जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अवैध धान परिवहन पर सख्त

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार के अवैध परिवहन या तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को सीमावर्ती जिलों में लगातार निगरानी रखने और आवश्यकतानुसार संयुक्त जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *