CG Collector Video: स्कूल के बच्चों को कलेक्टर ने लगाई डांट! बोले हमारे पास शिक्षक नहीं.. कहां से लाए? बाहर निकलो

CG Collector Video: बिलासपुर जिले के मल्हार स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में छात्राओं और शिक्षकों के बीच विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। छात्राओं ने शिक्षकों पर दुर्व्यवहार, पढ़ाई में लापरवाही और अन्य अनियमितताओं के आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की थी। इसी बीच कलेक्टर संजय अग्रवाल और एडिशनल कलेक्टर शिव बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्राओं से बातचीत के दौरान दिए गए बयान चर्चा में हैं।

CG Collector Video: बिलासपुर जिले के मल्हार स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में छात्राओं और शिक्षकों के बीच विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। छात्राओं ने शिक्षकों पर दुर्व्यवहार, पढ़ाई में लापरवाही और अन्य अनियमितताओं के आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की थी। इसी बीच कलेक्टर संजय अग्रवाल और एडिशनल कलेक्टर शिव बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्राओं से बातचीत के दौरान दिए गए बयान चर्चा में हैं।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो 1 अक्टूबर 2026 का है। इसमें कलेक्टर संजय अग्रवाल शिक्षकों की कमी का हवाला देते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि अगर चार शिक्षकों को निलंबित किया जाता है तो उनकी जगह शिक्षक कहां से लाए जाएंगे। वहीं, एडिशनल कलेक्टर शिव बनर्जी छात्राओं से ऊंची भाषा में बात नहीं करने और बाहर जाने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं।

देखें वीडियो-https://www.instagram.com/reel/DeyoZl9sPtT/?psln=eXV1N2lkZG5rY2xi

छात्राओं का आरोप है कि स्कूल के कुछ शिक्षक पढ़ाई में लापरवाही बरतते हैं और उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता है। उन्होंने दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई और प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।

 

जांच के बाद 3 शिक्षकों और प्राचार्य को हटाने के निर्देश

छात्राओं की शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए समिति बनाई गई थी। जांच के बाद शिक्षा विभाग ने प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों को हटाने के निर्देश दिए थे। हालांकि, छात्राएं इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुईं और उन्होंने 14 अक्टूबर को दोबारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।

छात्राओं की मांग थी कि शिक्षकों को केवल हटाने या स्थानांतरण करने के बजाय निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

एएफ प्रभारी शिक्षिका पर रिकॉर्ड में गड़बड़ी

छात्राओं ने एएफ प्रभारी शिक्षिका संगीता यादव पर पिछले तीन साल का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराने और राशि के हिसाब में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि शिकायत करने पर उन्हें प्रोजेक्ट के अंक काटने और परीक्षा में फेल करने की धमकी दी जाती है।

संस्कृत शिक्षक पर अभद्र व्यवहार का आरोप

छात्राओं ने संस्कृत व्याख्याता संजय दुबे पर कक्षा में लापरवाही बरतने, अभद्र भाषा का उपयोग करने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने शिक्षक की शैक्षणिक योग्यता और दस्तावेजों की जांच कराने की मांग भी की है।

गणित शिक्षक पर पढ़ाई और सैनिटरी पैड वितरण में लापरवाही

छात्राओं ने गणित व्याख्याता काजल सोन पर कक्षा 10वीं में गणित नहीं पढ़ाने और शासन की ओर से मिलने वाले सैनिटरी पैड वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया है। छात्राओं का दावा है कि कुछ छात्राओं को एक्सपायरी पैड दिए गए थे।

प्राचार्य कल्याण संघ ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

कार्रवाई के बाद प्राचार्य कल्याण संघ और प्राचार्य मंच शिक्षकों के समर्थन में सामने आया है। संघ ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

संघ का कहना है कि मल्हार स्कूल के प्राचार्य ने पद संभालने के बाद पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने, अनुशासन बनाए रखने और स्कूल की व्यवस्था बेहतर करने के प्रयास किए थे। संघ ने आरोप लगाया कि कुछ शिक्षक और कर्मचारी इन सुधारों में सहयोग नहीं कर रहे थे, जिसके कारण विवाद की स्थिति बनी।

संघ ने यह भी कहा कि संबंधित प्राचार्य दिव्यांग हैं और उनकी सेवा अवधि भी कम बची है। ऐसे में उनका पक्ष सुने बिना कार्रवाई करना उचित नहीं होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *