Raipur Durga Visarjan: रायपुर के दुर्गा विसर्जन कुंड में भयंकर बवाल, बाल खीँच-खीँचकर मारपीट; पुलिसकर्मियों को पीटे

Raipur Durga Visarjan: रायपुर के महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई शुरू हो गई। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग एक-दूसरे के बाल खींचते, धक्का-मुक्की करते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समितियों के लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन वायरल वीडियो में कुछ लोग पुलिस से भी उलझते दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो

घटना के बाद मारपीट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में भीड़ के बीच लोगों के बीच विवाद और हाथापाई होती दिखाई दे रही है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *