Raipur News: रायपुर  में मां और सौतेले पिता ने 3 साल के मासूम को पीटा; हाथ टूटा, सिगरेट से दागे, शरीर पर 20 से ज्यादा जख्म

Raipur News: राजधानी रायपुर के तरुण नगर इलाके में तीन मासूम बच्चों के साथ मारपीट और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। आरोप है कि सगी मां और सौतेले पिता बच्चों को छोटी-छोटी बातों पर बेरहमी से पीटते थे और कई बार खाना भी नहीं देते थे। सबसे छोटे 3 वर्षीय रोहित के शरीर पर 20 से अधिक चोट के निशान मिले हैं। उसकी पिटाई से हाथ फ्रैक्चर हो गया, सिगरेट से दागे, जबकि चेहरे और आंख के आसपास भी गंभीर चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने मां अन्नू देवी पासवान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी सौतेला पिता राजा दीप फरार है।

3 साल के बच्चे को बेरहमी से पीटा

जानकारी के अनुसार, अन्नू देवी पासवान अपने कथित पति राजा दीप के साथ तरुण नगर में किराए के मकान में रहती थी। उसके पहले पति से तीन बच्चे समीर (8), लक्ष्मी (6) और रोहित (3) हैं। आरोप है कि दोनों आरोपी बच्चों के साथ लगातार मारपीट करते थे।

बच्ची ने पड़ोसियों को बताई पूरी घटना

13 अक्टूबर की सुबह करीब 8:30 बजे छह वर्षीय लक्ष्मी रोते हुए घर से बाहर निकली और पड़ोसियों को बताया कि राजा दीप ने उसके छोटे भाई रोहित की बेरहमी से पिटाई की है। इसके बाद आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप किया। विरोध करने पर अन्नू देवी ने कथित रूप से पड़ोसियों को धमकाया। मामले की सूचना सिविल लाइंस थाना पुलिस को दी गई।

अस्पताल में भर्ती मासूम

घायल रोहित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकीय जांच में उसके हाथ में फ्रैक्चर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Raipur News: राजधानी रायपुर के तरुण नगर इलाके में तीन मासूम बच्चों के साथ मारपीट और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। आरोप है कि सगी मां और सौतेले पिता बच्चों को छोटी-छोटी बातों पर बेरहमी से पीटते थे और कई बार खाना भी नहीं देते थे। सबसे छोटे 3 वर्षीय रोहित के शरीर पर 20 से अधिक चोट के निशान मिले हैं। उसकी पिटाई से हाथ फ्रैक्चर हो गया, सिगरेट से दागे, जबकि चेहरे और आंख के आसपास भी गंभीर चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने मां अन्नू देवी पासवान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी सौतेला पिता राजा दीप फरार है।

मां गिरफ्तार, सौतेला पिता फरार

पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत मामला दर्ज कर मां अन्नू देवी पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मुख्य आरोपी राजा दीप की तलाश जारी है।

बच्चों के संरक्षण का प्रावधान

विशेषज्ञों के अनुसार, किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत बच्चों के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार या उपेक्षा करना दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर उनकी सुरक्षा और पुनर्वास की व्यवस्था की जाती है। बच्चों के साथ हिंसा या प्रताड़ना की जानकारी मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *