CG Road Repair: सड़क मरम्मत और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, PWD सचिव ने किया निरीक्षण

CG Road Repair: लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों, पुल-पुलियों और भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी भी मौजूद रहे।

मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

बैठक में सचिव ने अधिकारियों को बीटी पैच मरम्मत कार्यों में तेजी लाने और क्षतिग्रस्त सड़कों एवं पुल-पुलियों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो और उन्हें सुरक्षित एवं सुगम यातायात की सुविधा मिलनी चाहिए।

समय पर पूरा हो निर्माण कार्य

मुकेश कुमार बंसल ने निर्माण कार्यों में आने वाली समस्याओं का समय पर समाधान करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कारण से परियोजनाओं की प्रगति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। सभी विकास कार्य तय समय में पूरे कर जनता को उनका लाभ जल्द उपलब्ध कराया जाए।

इन परियोजनाओं का किया निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कटघोरा-हरदीबाजार-बलौदा-अकलतरा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और हरदीबाजार-तरदा-सर्वमंगला-इमलीछापर मार्ग का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक तक बन रही 2.84 किलोमीटर लंबी सीमेंट-कांक्रीट सड़क का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता के साथ जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *