CG Accident: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, करमा देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

CG Accident: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सड़क हादसे में 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई बाइक से दसईं करमा कार्यक्रम देखने जा रहे थे, तभी नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, घाटबर्रा निवासी मन्ना राम मझवार (21) और धन्ना राम मझवार (22) सगे भाई थे। दोनों गुरुवार रात बाइक से डांडगांव में आयोजित दसईं करमा देखने जाने की बात कहकर घर से निकले थे।

तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि रात करीब 8 से 9 बजे के बीच अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर साल्ही मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सिर में गंभीर चोट लगने से मौत

हादसे में दोनों भाइयों के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

CG Accident: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सड़क हादसे में 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई बाइक से दसईं करमा कार्यक्रम देखने जा रहे थे, तभी नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र की है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। शुक्रवार सुबह दोनों भाइयों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

CCTV से अज्ञात वाहन की तलाश

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर CCTV कैमरा नहीं होने के कारण वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अब नेशनल हाईवे पर लगे अन्य CCTV कैमरों की जांच कर वाहन और चालक की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *