CG Anganwadi Recruitment: एकीकृत बाल विकास परियोजना कसडोल के अंतर्गत सेक्टर टुण्डरा के ग्राम सुकली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में रिक्त सहायिका पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 30 अक्टूबर 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
परियोजना कार्यालय के अनुसार, भर्ती से संबंधित विस्तृत सूचना संबंधित ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर प्रदर्शित कर दी गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय कसडोल से संपर्क कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

