Raipur Cricket Match Free Tickets: रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे T-20 सीरीज, महिलाओं की एंट्री फ्री

Raipur Cricket Match

Raipur Cricket Match Free Tickets: राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली भारत और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीमों की टी-20 सीरीज को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। अब इस सीरीज के सभी मुकाबलों में महिलाओं को बिना टिकट मुफ्त प्रवेश मिलेगा। इसके लिए टिकट लेने की आवश्यकता नहीं होगी। (Raipur Cricket Match)

बताया गया है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों को अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से महिलाओं के लिए निशुल्क प्रवेश का सुझाव दिया था। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए इसे लागू करने का निर्णय लिया है।

16 अक्टूबर से टी-20 सीरीज (ndia vs Zimbabwe Women T20 Raipur)

भारत और जिम्बाब्वे महिला टीमों के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को शाम 7 बजे खेला जाएगा। भारतीय टीम 11 अक्टूबर से रायपुर में अभ्यास शुरू करेगी, जबकि जिम्बाब्वे की टीम 12 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेगी और 13 अक्टूबर से अभ्यास करेगी।

मैचों को लेकर स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मैदान और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि अंतरराष्ट्रीय मुकाबले सफलतापूर्वक आयोजित हो सकें।

ऑनलाइन टिकटों की बिक्री जारी

सीरीज के लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। दर्शक अपनी पसंद के स्टैंड के अनुसार टिकट बुक कर सकते हैं। हालांकि महिलाओं को मुकाबले देखने के लिए टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी।

 

250 रुपये से शुरू हैं टिकट

लोअर स्टैंड के लिए टिकट की शुरुआती कीमत 250 रुपये रखी गई है। तीनों मुकाबलों का सीरीज पास 499 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, दो टिकटों का कॉम्बो ऑफर 350 रुपये में दिया जा रहा है।

प्रीमियम श्रेणी में प्लेटिनम टिकट 3500 रुपये, गोल्ड टिकट 2500 रुपये और सिल्वर टिकट 2000 रुपये में उपलब्ध हैं।

स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी नजर

भारतीय महिला टीम की कप्तानी स्मृति मंधाना करेंगी। टीम में शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स सहित कई प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था रायपुर के होटलों में की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *