छत्तीसगढ़ में  बढ़ी गर्मी, राजनांदगाँव सबसे गर्म रायपुर में लू जैसे हालात 

प्रदेश में दिन के साथ साथ रात का पारा भी लगातार बढ़ता जा रहा है.वहीँ रायपुर में लू जैसे हालात है यहाँ दिन का धिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री अधिक है अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले 2 दिनों में 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना है.राजधानी रायपुर में 17 मार्च को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *