Raipur Mekahara: ठीहा छत्तीसगढ़ के खबर का बड़ा असर, मेकाहारा में बढ़ेंगे 700 नए बेड!

Raipur Mekahara: राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा से एक बहुत ही शर्मनाक वीडियो सामने आया है। अस्पताल के वार्ड नंबर 5 का यह वीडियो ठीहा छत्तीसगढ़ न्यूज़ के एक दर्शक ने हमें भेजा है। इस वीडियो को देखकर सरकारी दावों की हवा निकल गई है। (मेकाहारा अस्पताल में 1 बेड पर 2-2 महिलाएं)

Raipur Mekahara: राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा (वार्ड नंबर 5) से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो को ठीहा  छत्तीसगढ़ न्यूज़ ने प्रमुखता से दिखाया था, जिसमें डिलीवरी और बड़े ऑपरेशन के बाद दो-दो गंभीर महिलाओं और उनके नवजात बच्चों को एक ही बेड पर सुलाया गया था। लाचार गरीब मरीजों की इस परेशानी पर हमारी खबर का बहुत बड़ा असर हुआ है।

देखें वीडियो- https://www.instagram.com/reel/DeT_h-Ugk8R/?xtok=Y2R6cTgweTNheGdy

खबर दिखाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खुद सामने आकर इस बात को स्वीकारा है कि मेकाहारा अस्पताल में मरीजों का भारी दबाव है और जगह की वाकई कमी है। स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मेकाहारा प्रदेश की जनता का आखिरी सहारा है और हम किसी भी गरीब मरीज को यहाँ से वापस नहीं भेज सकते।

देखें वीडियो- https://www.instagram.com/reel/DePHQNyD4nR/?stkn=MTV6bnl3MW1qdmZzMg==

मरीजों की इस बड़ी समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि मेकाहारा में 700 नए बेड का विस्तार किया जा रहा है, जिसका भूमि पूजन इसी नवरात्रि में कर दिया जाएगा। इस नए अस्पताल के बनने के बाद माताओं और नवजात बच्चों को बेड की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा।

Raipur Mekahara: मेकाहारा अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर ! 1 बेड पर 2-2 ऑपरेशन वाली महिलाएं और नवजात बच्चे; स्टाफ बोला-रहना है तो रहो, नहीं तो भाग जाओ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *